देवरी-नेकपुरा रोड की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू
गिरडीह, मई 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना मोड़ से नेकपुरा मोड़ तक करीब 8 किलोमीटर तक जर्जर हो चुके सड़क में डस्ट व गिट्टी डालकर गढ्ढो को भरने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू की गयी। जिससे क्षेत्र के लोगों को कुछ दिन के लिए सहूलियत हो सकेगी। बता दें कि ग्रामीण कार्य विभाग के तहत पूर्व में बनाए गए इस मुख्य सड़क में बड़े बड़े गड्ढे उभर आए थे। जिसमें जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी को देखते हुए सोशल मीडिया पर विरोध जताकर इसकी मरम्मति कार्य करवाने की मांग की जा रही थी। इस संबन्ध में कनीय अभियंता विक्रम दास ने शनिवार को बताया कि विभाग के संवेदक आनंद इंजीनियरिंग के द्वारा सड़क की रिपेयरिंग कार्य के लिए मेटेरियल डाला जा रहा है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मती कार्य करवाकर आवागमन लायक बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.