पलामू, जून 9 -- हुसैनाबाद। प्रखंड अंतर्गत देवरी खुर्द पंचायत में विकास कार्यों को नई गति देते हुए दो महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया गया। पंचायत की मुखिया ममता देवी ने गांव बलीबीघा में कृषि उपयोगी चहका निर्माण तथा ग्राम पूर्णाडीह में पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। पूर्णाडीह वार्ड संख्या-3 में बनने वाली पीसीसी सड़क धर्मेंद्र चौधरी के घर से हीरालाल चौधरी के घर तक निर्मित की जाएगी। वार्ड-10 में बनने वाला चहका क्षेत्र के किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा। चहका निर्माण कार्य की लाभुक समिति के अध्यक्ष बच्चन मेहता तथा सचिव सुदामा मेहता हैं। पूर्णाडीह पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की लाभुक समिति की अध्यक्ष मीरा देवी एवं सचिव राजू कुमार चौधरी हैं। यह भी पढ़ें- बेहड़ ने 18.47 लाख के विकास कार्यो का किया लोकार्पण कार्यक्रम में...