गिरडीह, फरवरी 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सोमवार को प्रखंड कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 47 बूथों के लिए बीएलए गठन कार्य पूरा कर लेने की जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर बीएलए गठन के कार्य की समीक्षा की गई। जिसमें सोमवार तक 47 बूथों के लिए बीएलए गठन का कार्य पूरा कर लेने की जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि सभी पंचायतों में ग्रामसभा के माध्यम से मनरेगा बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए मनरेगा के प्रति लोगों को जागरुक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भेलवाघाटी, जमडीहा, गुनियाथर, घसकरीडीह एवं हरियाडीह पंचायत में एक सप्ताह के अंदर पंचायत कमेटी का पुनर्गठन कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया। मौके पर बच्चु नारायण राय, दिनेश राम, अवधेश कुमार राय, सुरेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.