गिरडीह, जून 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में परती करीब साढ़े पांच सौ हेक्टेयर वन भूमि में विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार समेत तकरीबन साढ़े सात लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण करने को लेकर वन विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में अवस्थित वन भूमि में पिट खुदाई, ट्रेंच कटाई व सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। देवरी गावां वन क्षेत्र अंतर्गत देवरी बीट के वनपाल नीरज कुमार पांडेय ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा स्वीकृति देने के बाद गावां रेंजर अनिल कुमार की अगुवाई में देवरी अंचल क्षेत्र के नौ गांवों के करीब साढ़े पांच सौ हेक्टेयर में वन भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- तांतरी के गांवों में किया गया पौधारोपण बताया कि व...