देवरी कला में 100 किलो जावा महुआ किया गया नष्ट
पलामू, जून 22 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव में सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर करीब100 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों पर काफी दबाव बन गया है। देवरी क्षेत्र बिहार से सटा हुआ है। इसके कारण शराब का धंधा यहां बड़े पैमान पर चोरी-छिपे चलाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.