औरंगाबाद, मार्च 18 -- कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के देवरिया-सूही ग्रामीण पथ के निर्माण में पाई गई अनियमितताओं पर अधीक्षण अभियंता प्रेम प्रकाश रंजन ने कड़ी नाराजगी जताई और निरीक्षण के दौरान एई अमरनाथ गुप्ता तथा जेई विनय कुमार को फटकार लगाई। निरीक्षण में नव निर्मित सड़क में कई गंभीर खामियां सामने आईं। एसई ने पाया कि सड़क के दोनों किनारों पर फ्लैंक का कार्य अधूरा है, जिससे सड़क कमजोर हो रही है। पीसीसी ढलाई के दौरान कई मोड़ पर सड़क की चौड़ाई भी मानक से कम पाई गई। उन्होंने देवरिया से सूही दुधमी तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया, जहां कई स्थानों पर सड़क में दरारें भी मिलीं, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे। एसई ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी खामियों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कर सड़क को मानक के अनुरूप पूरा करना होगा। समय पर सुधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.