देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के वन स्टाप सेंटर से एक किशोरी फरार हो गई है। किशोरी के फरार होने के बाद खलबली मच गई है। पुलिस के साथ ही वन स्टाप सेंटर के कर्मचारी किशोरी की तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक बरामदगी नहीं हो सकी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपहृ़त हो गई थी। पुलिस ने उसे 14 फरवरी को बरामद किया और वन स्टाप सेंटर में रख दिया गया। न्यायालय में 164 का बयान दर्ज होने के साथ ही मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई। परिजन किशोरी को अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं थे। इसलिए 26 फरवरी को उसे बलिया स्थित बाल गृह बालिका भेजा जाना था। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी। बताया जा रहा है कि कोई सामान फेंकने के लिए किशोरी गली की तरफ गई और फिर वहीं से फरार हो गई। इसकी भनक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.