देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। जिले के सदर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दिव्यांग युवक को कुछ लोग बेरहमी से मारते-पीटते और घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार रात का है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग युवक प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी वहां मौजूद एक दुकानदार से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार प्लास्टिक का पाइप लेकर युवक पर हमला कर बैठा। दिव्यांग होने के कारण युवक न तो ठीक से बोल पा रहा था और न ही वहां से भाग सका। वीडियो में दिख रहा है कि युवक खुद को बचाने के लिए जमीन पर इधर-उधर लुढ़कता रहा, लेकिन हमलावरों का गुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.