देवरिया, मार्च 21 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। रूद्रपुर मोड़ से औद्योगिक क्षेत्र उसरा तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा सरौरा चौराहे पर किया गया। सदर विधायक द्वारा विधि विधान से शिलापट्ट व यंत्र का पूजन किया। सात मीटर चौड़ी सड़क को दस मीटर चौड़ाई स्वीकृत हुई है।देवरिया से रुद्रपुर जाने वाली देवरिया रुद्रपुर मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र उसरा तक सड़क अति व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ अनेक मैरिज हॉल व सैकड़ो गांवों का मुख्य मार्ग भी होने की वजह से यह सड़क अति व्यस्त मार्ग है। वर्तमान में सड़क सात मीटर चौड़ी है। सरकार ने इस सड़क के चौड़ीकरण करने के लिए 36 करोड रुपए स्वीकृत कर दिया है। अब यह सड़क सात मीटर से बढ़कर दस मीटर की बनाई जाएगी तथा एक-एक मीटर का फुटपा...