रामगढ़, जून 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित देवरिया गांव में गांव की सुख, शांति और समृद्धि के लिए 12 वर्षों के अंतराल पर होने वाली पारंपरिक गजारी पूजा शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुई। पूजा का आयोजन ग्राम के पाहन बालेश्वर मुंडा, जयवीर मुंडा, मेघनाथ मुंडा और सुरेश मंडा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर देवी मंड़ई, गांवादेवती, कटहल टोंगरी, देशवाली बोर लेर, बेधवा बोर, चंडी बोर, बूढ़ी जाहेर, सरना देशवारी, बोर बंजारी, भोक्ता थान और राजा गोसांई समेत कई ग्राम देवी-देवताओं की पूजा की गई। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और आपसी मेल-जोल की कामना की गई। पूजा उपरांत परंपरागत तरीके से आठ बकरों, पांच भेड़ों और दो मुर्गा-मुर्गी की बलि भी चढ़ाई गई। यह आयोजन क्षेत्रीय जनजातीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.