देवरिया, मार्च 17 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर रामपुर के समीप ढलाई मशीन की चपेट में आने से हुए हादसे में स्कूटी सवार शिक्षामित्र की मौत हो गई जबकि एक पूर्व प्रधान गंभीर हैं। घायल पूर्व प्रधान को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षामित्र के परिवार में मातम छा गया। गौरीबाजार के पचोहिया के पूर्व प्रधान इंद्रजीत प्रसाद (50) पुत्र विश्राम प्रसाद व शिक्षा मित्र अमित प्रसाद (45) पुत्र रामाज्ञा प्रसाद मंगलवार शाम स्कूटी से गौरीबाजार गए थे। घर वापस लौटते समय गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर रामपुर के समीप सायं साढ़े छह बजे के करीब ढलाई मशीन के चपेट में आ गए। इस हादसे में पूर्व प्रधान इंद्रजीत व स्कूटी के पीछे बैठे शिक्षा मित्र गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण घटन...