देवरिया, मार्च 25 -- भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के नूरीगंज में बुधवार की सुबह स्कूली बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस तथा बाइक को कब्जे में ले लिया । आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया । जहाँ दोनों ने दम तोड़ दिया । खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बरडीहा निवासी रफुल्लाह (19) पुत्र रजुल्लाह तथा अभिषेक (18) पुत्र नथुनी बाइक से सुबह करीब 9 बजे भटनी की ओर जा रहे थे। नूरीगंज के पास उनकी बाइक एक स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.