देवरिया में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, लोगों को गर्मी से मिली राहत
देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले में मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। तेज गरज तड़प के साथ मूसलाधार बारिश से शहर की सड़क के पानी से लबालब हो गई। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे और खरीफ की बुवाई में तेजी आएगी। पिछले दो दिनों से मानसून दस्तक दे रहा था। रविवार की भोर और आधी रात के बाद हुई बारिश से लोगों को मानसून आने की उम्मीद जगी। मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए बिजली कड़कने की आवाज के साथ झमाझम बारिश हुई करीब 9:00 तक बारिश होती रही और बिजली कड़कती रही इससे तापमान लुडा गया और मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते शहर की सड़कें पानी से भर गई और कई नालियां चोंक हो गई। जिले में बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.