देवरिया, मई 22 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी में मोहन सेतु के निकट शुक्रवार स्नान करते समय दो किशोर डूब गए। साथ नहा रहे तीसरे किशोर को नाविकों ने बचा लिया। पुलिस स्थानीय नाविकों की मदद से डूबे किशोर की तलाश में जुटी है। भीषण गर्मी और तपिश से परेशान थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी तीन दोस्त नदी स्नान के लिए घर से निकले। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तीन किशोर अर्पित राजभर 11 पुत्र पवन राजभर, अमन राजभर 12 पुत्र बबलू राजभर और सुधीर राजभर 14 पुत्र सोमनाथ राजभर निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट सरयू में स्नान कर रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी गहराई अधिक होने से तीनों डूबने लगे। उन्होंने मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास सब्जी के खेत मे काम कर रहे किसान व न...