देवरिया में सड़क के किनारे मिला युवक का शव, गले पर निशान, हत्या की आशंका
देवरिया, जून 30 -- भागलपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के मईल चौराहा के समीप सड़क के किनारे एक युवक का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। युवक के गले में रस्सी जैसा निशान है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच की। सुबह राम-जानकी मार्ग पर मईल चौराहे के पास स्थित बंद पेट्रोल पंप से सटे एक युवक का शव लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। गले में निशान देख हर कोई हत्या की आशंका जताने लगा। सूचना मिलते ही एएसपी सुनील कुमार सिंह, बरहज सीओ राजेश चतुर्वेदी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। शव की शिनाख्त लोगों ने महावीर कुशवाहा पुत्र वीरबल कुशवाहा निवासी मईल के रूप में की। पड़ोसियों का कहना है कि रात को पत्नी से किसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.