देवरिया में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
देवरिया, जून 21 -- महदहां(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के सलेमपुर कोतवाली के डुमवलिया में रविवार की तड़के एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। नवविवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। लार थाना क्षेत्र के हरि कुंडावल की रहने वाली मनीषा (25) की शादी इसी वर्ष 14 मई को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमवलिया के रहने वाले संतोष कुमार के साथ हुई थी। रात को मनीषा भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गई। सुबह जब कमरे का फाटक नहीं खुला तो परिजन आवाज दिए, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई।इसके बाद परिवार के लोगों ने फाटक तोड़ दिया। अंदर जाकर देखे तो अवाक रह गए। मनीषा का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.