देवरिया में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मकान का सामान जलकर राख
देवरिया, मार्च 31 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर सलेमपुर के स्टेशन रोड स्थित एक मकान में मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। मकान का सामान जलकर राख हो गया। मकान रमेश ठठेरा व रजत पुत्र स्व. बजरंगी ठठेरा का बताया जा रहा है, जो घटना के समय खाली था। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.