देवरिया में विधायक ने बिना हेलमेट चलाई बुलेट, खुद ही कटवाया चालान
देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया के सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने रविवार को यातायात नियम तोड़ते हुए बिना हेलमेट लगाए बुलेट चलाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। सदर विधायक ने खुद ही पुलिस से इस गलती के लिए कार्रवाई करने के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी दी। देर शाम यातायात पुलिस ने एक हजार रुपये का चालान कर दिया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उसमें वह बुलेट चलाते नजर आ रहे हैं, उनके पीछे एक युवक बैठा है। साथ में दूसरी बुलेट पर दो अन्य लोग चल रहे हैं। वह भी हेलमेट नहीं लगाए थे। इस बीच सदर विधायक ने खुद यातायात नियम टूटने को लेकर जानकारी दी और पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही। यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि विधायक पर एक हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.