देवरिया में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, किशोरी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
देवरिया, जून 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मोहन रोड स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में चली गोली से एक किशोरी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।गाजीपुर जिले के सादात के रहने वाले विजय बरनवाल की 13 वर्ष की बेटी गोपी 2 दिन पहले अपने चाचा मोहन रोड के रहने वाले सुशील के यहं आई थी। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे सुशील के लाइसेंसी पिस्टल से संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में गोली चल गई। गोली गोपी के सिर में लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी गोली चलने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने कहा कि रात को गोली लगने से एक किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.