देवरिया, मई 8 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर में शुक्रवार को रेलवे के मेंटिनेंस वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने मौत हुई व्यक्ति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लार थाना क्षेत्र के भठवा पांडेय गांव निवासी देवराज राम (50) पुत्र भरोसा राम शुक्रवार को दोपहर सलेमपुर के दक्षिणी तरफ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के समीप मौजूद थे। उसी दौरान भटनी के तरफ जा रहीं रेलवे की डीटीई मशीन (मेंटिनेंस वाहन) की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। भटनी जीआरपी और कोतवाली पुलिस पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल संयुक्त रूप से कोतवाली और रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.