देवरिया, अप्रैल 2 -- मदनपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में बीए के एक छात्रा की रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया । मौके पर पहुंच कर सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। गुरुवार की सुबह बरांव गांव के द​क्षिण डीह ​स्थित बृजेश प्रसाद के घोठ्ठे पर एक कमरे में काजल (20) पुत्री ​शिवानंद का शव मिला। जानकारी होने पर मोहल्ले में खलबली मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद हमराहियों के साथ पहुंच गये। घटनास्थल को सील करते हुए पुलिस जांच में जुट गई। क्षे...