मुजफ्फरपुर, मई 22 -- देवरियाकोठी, एसं। थाना क्षेत्र के देवरिया बनिया टोला गांव में बुधवार की रात भोजन करने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। सभी को देवरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि विरेंद्र राम (55), रामपति देवी (52), संतोष राम (38), कविता देवी (35) ने सोयाबीन की सब्जी और रोटी खाकर सो गए थे। देर रात सभी को उल्टी और पेट में दर्द शुरू हो गया। पहले झोलाछाप बुलाकर इलाज कराया गया। राहत नहीं मिलने पर देवरिया चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...