देवरिया, फरवरी 5 -- बंजरिया (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंदहा में गुरुवार की रात विवादित भूमि में भैंस बांधने के विवाद में बहू की फावड़े से हत्या कर दी गई, जबकि उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुआ। गंभीर रूप से घायल ससुर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फरेंदहा गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। गुरुवार की रात को विवादित भूमि में भैंस बांधने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग लाठी-डंडा के साथ ही फावड़ा भी चलाने लगे। फावड़ा सीमा देवी (33) पत्नी गौतम यादव के सिर पर लग गया और वह वही ग...