देवरिया, जनवरी 24 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के बांकी के फुलवरिया टोला में शनिवार की दोपहर भूमि विवाद में दिन-दहाड़े फायरिंग हुई। इससे दहशत फैल गई। फायरिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए और जांच की। फुलवरिया टोला में एक व्यक्ति द्वारा एक भूमि में दीवार चलाया गया है। दोपहर को एक पक्ष के लोग लाठी-डंडा व असलहा लेकर मौके पर पहुंच गए और अपशब्द बोलते हुए फायरिंग की। दिन-दहाड़े हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चारो तरफ लोग भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई है और जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...