देवरिया में बैलगाड़ी से बरहज तहसील पहुंचे सपाई, पेट्रो मूल्य वृद्धि पर जताया विरोध
देवरिया, मई 16 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन किया। वे केंद्र और प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए बैलगाड़ी से ही बरहज तहसील पहुंचे। हाथ में स्लोगन लिखी दफ़्तियां लिए हुए थे। जिस पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई थी। तहसील में उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को मांगों से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा। लवरछी चौराहा से सपा कार्यकर्ता विजय रावत के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते हुए बाजार के रास्ते तहसील पहुंचे। बाजार में इस अनोखे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। विजय रावत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- सिर पर गैस सिलेंडर, ठेले पर बाइक; महंगाई के खिलाफ सपाईयों का अनोखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.