देवरिया, जून 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में ओझा द्वारा एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के बेटे की तबीयत खराब रहती है। वह पड़ोस के एक ओझा के पास गई। ओझा महिला को अपने झांसे में ले लिया और महिला को बताया कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने पर उसका बेटा ठीक हो जाएगा। इसके बाद आरोपी ओझा व्यासमुनि पांडेय ने महिला से दुष्कर्म किया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने केस दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...