देवरिया, मई 12 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जंगल अराजी अमौनी गांव में बिना अनुमति मस्जिद का निर्माण चल रहा था। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने मातहत अधिकारी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को बन्द करा दिया। जंगल अराजी अमौनी गांव में प्राचीन शिवलिंग है। उसके बगल में गांव के ही सहादत अली पुत्र छोटू की भूमि है। गांव के लोगों का कहना है कि सहादत अली ने उक्त भूमि पर मकान बनवाने के लिए दीवार खड़ कर दी। अब मकान की जगह उसे मस्जिद का रूप दिया जा रहा है। इसे लेकर गांव के लोगों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- सैयद सालार मसूद गाजी मियां के मेले का आयोजन नहीं गांव के ही रमाशंकर यादव ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की। शिवलिंग के बगल में मस्जिद के निर्माण होने की जानकारी होते ही श्री दत्तात्र...