देवरिया में बारात से लौट रही कार पलटी, 13 लोग घायल
देवरिया, अप्रैल 28 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाटपाररानी-मझौली मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। हादसा भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव के समीप हुआ। यह भी पढ़ें- देवघर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, 15 जख्मीभाटपाररानी थाना क्षेत्र के लाखोपार निवासी गिरधारी गोंड़ अपने परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों के साथ अर्टिका कार से भटनी थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिरासो के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.