देवरिया में बाढ़ खंड कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति
देवरिया, जून 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया की ट्यूबवेल कॉलोनी स्थित बाढ़ खंड कार्यालय में शनिवार की दोपहर अचानक सोलर पैनल के बैटरी पैनल में आग लग गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो टीमों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घंटों कार्यालय में अफरा-तफरी मची रही। दोपहर को बाढ़ खंड कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी कार्य कर रहे थे। कार्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए सोलर पैनल लगाया गया है, साथ ही सोलर पैनल की बैटरी कार्यालय कक्ष में लगाई गई है। अचानक शार्ट सर्किट हुआ और बैटरी पैनल में आग लग गई। आग की लपटे निकलने लगी। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद कर्मचारियों ने अग्निशमन टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो टीमें दो गाड़ी के साथ पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.