देवरिया, मार्च 17 -- बघौचघाट (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के बघौचघाट क्षेत्र में प्रेम दीवानी एक युवती मंगलवार को गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती उसका नाम लेकर बुलाने लगी। यह देख भीड़ जमा हो गई। पुलिस एवं परिवार के लोग करीब डेढ़ घंटे तक मिनती करते रहे, तब वह नीचे उतरी। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही एक युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। हालांकि, युवक की एक वर्ष पूर्व दूसरे से शादी हो चुकी है। इसके बाद भी युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी है। परिवार के सदस्य राजी नहीं हैं। मंगलवार दोपहर इसी बात को लेकर युवती की उसके परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई और नाराज होकर वह गांव के पास ही एक मोबाइल टावर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.