देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया में बुधवार को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भराने को भीड़ उमड़ पड़ी। तेल लेने को शहर के कसया रोड, पथरदेवा, तरकुलवा, बरियारपुर, महुआडीह क्षेत्र के पेट्रोल पंपों कतार लगी रही। तेल की किल्लत की की आशंका व अफवाह के चलते भी कुछ लोग अपनी टंकियों को फुल कराने में लगे रहे। वहीं कंपनियों के उधार तेल देने पर रोक लगाने और नगद जमा करने पर डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति करने से पंपों की समस्या बढ़ गयी है। वहीं डिपो से डिमांड में 25 से 30 फीसदी तेल में कटौती की जा रही है। गौरीबाजार व बैतालपुर संवाद अनुसार बैतालपुर डिपो शाम के पांच बजे बंद हो जा रहा है। गोंडा डिपो पर लोडिंग नहीं होने से बैतालपुर डिपो पर दबाव बढ़ गया है। इस डिपो के भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम व इंडियन से डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति गोरखपुर, बस्ती मंडल के जिलों त...