देवरिया में पुलिस व पशु तस्कर से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
देवरिया, अगस्त 7 -- लार(देवरिया), निज संवाददाता। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के खरवनिया मोड़ के समीप पुलिस व पशु तस्कर के बीच गुरुवार की रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल पशु तस्कर को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया। उधर एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच जानकारी ली। लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश निवासी अजहर अंसारी पशु तस्कर है, उसके विरुद्ध 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। लार व भाटपाररानी थाने की पुलिस जांच कर रही थी, इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि पशु तस्कर चनुकी मोड के पास पशु तस्कर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और जांच में जुट गईं। इस बीच बाइक से पशु तस्कर आते हुए नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.