देवरिया, जुलाई 15 -- भाटपाररानी(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार और भाटपाररानी थाना क्षेत्र की संयुक्त पुलिस टीम ने चनुकी पुल के पास मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा आठ गोवंशीय पशु बरामद किए है。 यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायलपुलिस की कार्रवाई लार थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। यह देख चालक वाहन लेकर चनुकी पुल की ओर भाग निकला। इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से भाटपाररानी पुलिस को दी गई। फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग...