देवरिया, मार्च 5 -- प्रतापपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भवानी छापर बाजार में बुधवार शाम झरही नदी पुल के पास पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान शिवशंकर शर्मा (55) वर्ष पुत्र भगवान शर्मा ग्राम भगवानपुर थाना नौतन जिला सीवान बिहार के रूप में हुआ है। दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।दोनों युवक उत्तर प्रदेश से बिहार के तरफ जा रहे थे। सामने से आ रही तेज गति की पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची श्रीरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकप ड्राइवर मौके से फरार है। पुलिस जांच में जुटी हुई है । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष श्रीरामपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.