देवरिया, फरवरी 27 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के हरैया वार्ड में शुक्रवार की रात भाइयों में हुए विवाद को छुड़ाने गई वृद्ध महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने जांच की और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। उपनगर के वार्ड नंबर पांच हरैया निवासी बंसराज कन्नौजिया और राज रौशन कन्नौजिया के परिवार में किसी बात को लेकर रात को विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान बंसराज कन्नौजिया की बहन सुगम्बरी देवी (60) पत्नी पारस नाथ कन्नौजिया विवाद छुड़ाने गई। इस बीच परिवार के कुछ सदस्यों ने पिटाई कर दी। जिससे घायल हो गई और ऊनके मुंह से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.