देवरिया, अगस्त 13 -- देवरिया, निज संवाददाता देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, वहीं दो अन्य पशु तस्करों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर किया।

पुलिस की सक्रियता रात को बरियारपुर थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप से पशु लेकर मठिया की तरफ से बिहार जाने वाले है। सूचना के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया। इस बीच तेज गति से पिकअप आती नजर आई, पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह तेज रफ्तार भागने का प्रयास किए, इस बीच पिकअप के पहिये में कील लग गई और वह पंचर हो गई। पिकअप में सवार सभी लोग भागन...