रामगढ़, मई 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित देवरिया गांव में सोमवार को 400 केवी डीसी पतरातू-चांडिल ट्रांसमिशन लाइन परियोजना के तहत बिजली टावर लगाने की योजना का स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। जानकारी के अनुसार, घाटो टोला, चारी टोंगरी समेत कई स्थानों पर सर्वे कर टावर लगाने के लिए जगह चिन्हित की गई है। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने गांव और टोला की जमीन से ट्रांसमिशन लाइन गुजरने नहीं देंगे। उनका कहना है कि टावर लगने से उनकी खेती योग्य जमीन प्रभावित होगी और आजीविका पर संकट आ जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में रोहित मुंडा, मुकेश गंझू, छठू बेदिया, मेघनाथ मुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.