देवरिया, जून 23 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। लखनऊ की घटना को देखते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में अभियान चलाकर कोचिंग व लाइब्रेरी की जांच की गई। इस दौरान नौ कोचिंग व लाइब्रेरी जिले में मानक विहीन पाए जाने पर सील कर दिए गए, जबकि कई कोचिंग सेंटरों में गड़बड़ी मिलने पर संचालकों को नोटिस भी दिया गया। प्रशासन की सख्ती के बाद कोचिंग सेंटर संचालकों में खलबली मच गई है。 यह भी पढ़ें- लखनऊ में अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग सेंटरों की हुई जांच, कई को नोटिस भाटपाररानी में एसडीएम व ईओ द्वारा छापेमारी सुबह एसडीएम सदर प्रवीण कुमार, तहसीलदार केके मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार की संयुक्त टीम ने शहर में संचालित हो रहे महेंद्रा, फिजिक्स वाला, आकाश, विद्यापीठ समेत अन्य कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया और वहां अग...