देवरिया, फरवरी 26 -- लार (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात आई बारात में कन्या निरीक्षण के दौरान नकली जेवरात लाने पर बवाल हो गया। लड़की पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बवाल बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दिए गए रुपये व दान वापस कर दिया गया। इसके बाद बिना सात फेरे लिए दूल्हा बारात बैरंग लेकर वापस हो गया। बारात वापसी की चर्चा क्षेत्र में जोरों से हो रही है। सलेमपुर कोतवाली के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी लार थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। रात को बारात गांव पहुंची। दूल्हे के साथ ही बारातियों का भी लोगों ने जमकर स्वागत किया। जलपान, भोजन कराने के बाद कन्या निरीक्षण के दौरान अचानक विवाद बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.