देवरिया में नई नवेली दुल्हन की ससुराल पहुंचा आशिक, बुलानी पड़ी पुलिस
देवरिया, अप्रैल 29 -- सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले शादी कर आई एक नई नवेली दुल्हन की ससुराल उसका आशिक पहुंच गया। वह कहने लगा कि मैंने भी युवती से पहले शादी की है वह मेरी दुल्हन है, मेरे साथ उसे विदा करो, मैं उसे लेने आया हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल वालों ने 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस दुल्हन, पति व उसके आशिक व परिजनों को लेकर सुरौली थाने पहुंची। दिनभर थाने पर गहगहमी का माहौल रहा। पुलिस ने आशिक व दुल्हन के परिजनों बुलाया। आशिक व दुल्हन साथ रहने की जिद अड़े हुए थे। पुलिस ने दुल्हन को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया और आशिक का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। मामला दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद प्रेमिका की ससुराल पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.