देवरिया में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत
देवरिया, जून 19 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बरियारपुर थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी टैफिक पुत्र आस मोहम्मद सोनूघाट स्थित एक मुर्गा दुकान पर कार्य करता था। गुरुवार की रात वह दुकान के लिए मुर्गा लेने महुआनी चौराहे गया था। देर रात वापस लौटते समय पसंरही मोड़ के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैफिक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.