देवरिया में दो नाबालिग के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
महाराजगंज, जुलाई 14 -- बंजरिया (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैवान ने 6 और 9 साल के दो बालकों के साथ कुकर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर बच्चों का उपचार कराने के साथ ही पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो नाबालिग सोमवार को चौराहे के पास खेल रहे थे। इस बीच गांव का ही आशीष गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता आ गया। वह दोनों को बहला-फुसलाकर मोबाइल दिखाने के बहाने नदी के किनारे ले गया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते हुए दोनों के साथ कुकर्म किया। जिससे दोनों बच्चो की तबीयत बिगड़ गई। दोनों जब घर पहुंचे तो पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिजनों के पैर तले जमीन ही खिसक गई। दोनों का उपचार कराया गया और पुलिस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.