मुजफ्फरपुर, मई 15 -- देवरियाकोठी, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 मई को दुकानदार ने 16 साल की किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को लेकर किशोरी ने दुकानदार के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 11 मई को तीन बजे दोपहर में आरोपित मो. कासिम की दुकान से दूध खरीदने गई थी। उसी दौरान उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पैसे का प्रलोभन देते हुए किसी से नहीं बोलने का दबाव बनाने लगा। किशोरी के नहीं मानने पर आरोपित ने जान मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण एसपी एवं एसडीपीओ सरैया से शिकायत की है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मामला सही पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...