देवरिया में दरवाजे पर सो रही महिला पर चाकू से हमला, एम्स में भर्ती
देवरिया, अगस्त 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी में रविवार की रात भोजन कर दरवाजे पर सोई एक महिला पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। महिला का उपचार एम्स में चल रहा है। कोइरी पट्टी गांव की रहने वाली मीना देवी (45) पत्नी राजमंगल राजभर गर्मी के चलते अपनी बच्ची के साथ दरवाजे पर सो रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने चाकू से 7 से अधिक बार सीने में हमला बोल दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। शोर पर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.