देवरिया में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, तीन की मौत
देवरिया, अप्रैल 29 -- बंजरिया बाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बिहार के गोपालगंज जिले से बारात में शामिल होने देवरिया आ रहे पांच लोग मंगलवार देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गए। बघौचघाट के हाजी मार्केट के पास उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के रुपई गांव के निवासी देवरिया में किसी बारात में शामिल होने पथरदेवा की तरफ आ रहे थे। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत; फोरलेन पर मची चीख-पुकार मंगलवार देर रात तेज रफ्तार के कारण बोलेरो चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बेकाबू होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.