देवरिया, अप्रैल 19 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगरपालिका बरहज के पटेल नगर पूर्वी केवटलिया में रविवार की दोपहर ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरकर पूर्व सभासद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटेल नगर पूर्वी निवासी कोदई सोनकर (50) पुत्र स्व. सुधू सोनकर रविवार दोपहर करीब बारह बजे ताड़ी उतारने के लिए मोहल्ले में ही ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। उपर पहुंचने के बाद अचानक पैर फिसल गया। ऊंचाई से नीचे गिरने से सिर और शरीर में कई जगह चोट लग गई। थोड़ी से हरकत के बाद अचेतावस्था में आ गए। यह भी पढ़ें- युवक का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोदई सोनकर नगर पालिका गौरा बरहज के सभासद ...