निज संवाददाता, अगस्त 1 -- यूपी के देवरिया में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में आधी रात को पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे गिरफ्तार किये गए। एक को पैर में गोली लगने के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली। मामले में मिली जानकारी के अनुसार खुखुन्दु थाना क्षेत्र में हाल ही में चैन लुट की दो घटनाएं हुई थीं। घटना होने के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी और बदमाशो की तलाश में थी। इस बीच आधी रात को मुखबिर ने सूचना दिया कि दो शातिर लुटेरे बाइक से महुई पांडेय के समीप आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और बाइक सवार दो युवकों का घेराबंदी की। पुलिस के घेराबंदी करते...