देवरिया में डिवाइडर से टकराई बाइक, ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
देवरिया, जुलाई 7 -- महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पशु के लिए दवा लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी बृजेश मिश्र (55) पुत्र स्व. गिरीश चंद्र मिश्र मंगलवार सुबह अपनी बाइक से महदहां स्थित बाजार में पशु के लिए दवा लेने जा रहे थे। रामपुर मोड़ के समीप आलोक होटल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और उसी दौरान बगल से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि एक पैर ट्रेलर के नीचे आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.