नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। यूपी के देवरिया जिले से डबल मर्डर की घटना सामने आई है। जहां मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के समीप मंगलवार की आधी रात को बाइक सवार दो युवकों की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। एक साथ दो युवकों के हत्या की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मईल थाना क्षेत्र के ईटहुरा हजाम के रहने वाले विनय यादव और करजहां निवासी वकील यादव एक ही बाइक से रात को लार की तरफ गए थे। आधी रात को दोनों लोग घर को लौट रहे थे, अभी रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात लोगों ने दोनों की चाकू मार कर हत्या कर दी और फरा...