देवरिया, अप्रैल 22 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा देवार में बुधवार दोपहर दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। खेत में गेहूं के डंठल में लगाई गई आग से रिहायशी झोपड़ी और उसमें रह रही महिला जिंदा जल गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम पैना निवासी श्रीकिशुन ने गांव से पश्चिम कोटवा देवार में फसलों की रखवाली के लिए घोठा बनाया है। वहां झोपड़ी बनाई है और पशुओं को भी रखा है। दोपहर में दियारा क्षेत्र में खेतों के डंठल में किसी ने आग लगा दी। तेज पछुआ हवा के साथ आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया। आग झोपड़ी के निकट पहुंच गई। उस समय श्रीकिशुन की दिव्यांग पत्नी बचिया देवी (40) अकेली थी। झोपड़ी से उठती ऊंची लपटे देख गांव के कुछ लोग बचाव में दौड़े, तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.